नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
अवैध कारोबार से जुटाई संपत्ति पर कब्जा कर रही पुलिस, तस्करों में मचा हडक़ंप
निजी संवाददता-इंदौरा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ष्नशा मुक्त हिमाचल संकल्प को धरातल पर उतारने में जुटी नूरपुर जिला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से चिट्टा माफिया के आर्थिक नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कस रहा है। इसी कड़ी में पुलिस जिला नूरपुर ने कार्रवाई करते हुए दो मंजिला मकान को विधिवत सील कर दिया है। इस कार्रवाई में 48 लाख 30 हजार 997 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। यह कार्रवाई डमटाल निवासी शमशेर सिंह पुत्र गुरदियाल सिंह निवासी वार्ड नंबर.09, डमटालए तहसील इंदौराए जिला कांगड़ा के विरुद्ध अमल में लाई गई है। सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक एवं 985 नई दिल्ली के आदेशानुसार आरोपी की नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत जब्त किया गया है।
सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक नई दिल्ली द्वारा 22 अक्तूबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68.न् के तहत पारित आदेश की अनुपालना में पुलिस थाना डमटाल ने 4 नवंबर को संपत्ति का वास्तविक कब्जा प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मकान का निरीक्षण किया तथा भूतलए प्रथम तल और बेसमेंट का आदेश में वर्णित संपत्ति से मिलान किया। भवन की मौजूदा स्थिति और अन्य आवश्यक विवरणों को मौका रिपोर्ट में दर्ज किया गया। इसके बाद बिना किसी बल प्रयोग और विरोध के मकान का खाली एवं वास्तविक कब्जा लिखित कब्जा सुपुर्दगी पत्र के माध्यम से सरकार के पक्ष में प्राप्त किया गया। पुलिस ने मकान के मुख्य द्वार सहित निर्धारित दरवाजों पर ताले लगाकर थाना मोहर से सील किया।
नशे की कमाई से खड़ी संपत्तियों पर भी पुलिस का शिकंजा
नूरपुर पुलिस का एंटी चिट्टा अभियान अब केवल नशीले पदार्थों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रह गया है। पुलिस वित्तीय जांच के माध्यम से नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उन्हें कानून के तहत जब्त करवाने की दिशा में भी लगातार कार्रवाई कर रही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
