ईरान की ताकत कुचली, जंग खत्म, कतर पीएम से मुलाकात के बाद ट्रंप का दावा, सैन्य कार्रवाई की जरूरत नहीं
एजेंसियां — वाशिंगटन
ईरान और अमरीका के बीच युद्ध अब खत्म हो गया है। यह दावा खुद अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है। ट्रंप ने हाल ही में कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी मुलाकात की थी। उसके बाद उन्होंने ब्रीफिंग की। ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ सैन्य रूप से लगभग खत्म हो चुकी है। सैन्य रूप से ईरान लगभग खत्म हो चुका है। हम बस मौजूदा स्थिति बनाए रख रहे हैं। मैं किसी बात की गारंटी तो नहीं देता, लेकिन अगर हमें फिर से कार्रवाई करनी पड़ी तो हम पूरी तरह तैयार हैं। फिलहाल किसी सैन्य कार्रवाई की जरूरत नहीं लगती। पूरा मध्य पूर्व अब यूरेनियम से जुड़े खतरों से सुरक्षित है और ऐसा लग रहा है कि यह संघर्ष खत्म होने की ओर बढ़ रहा है।
मुझे लगता है कि यह बहुत जल्द खत्म हो जाएगा। ईरान की ताकत को पूरी तरह कुचल दिया गया है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को हमेशा के लिए बेअसर करने का कोई दीर्घकालिक समाधान निकाला जाए। ईरान की निर्माण क्षमता कम हो गई है। यह लगभग 85 प्रतिशत खत्म हो चुकी है। वे हमसे बात कर रहे हैं और बहुत विनम्रता से बात कर रहे हैं। देखते हैं आगे क्या होता है, लेकिन पूरी संभावना है कि यह मामला खत्म हो सकता है।
शुरुआती परमाणु समझौते के करीब अमरीका-ईरान
बेरुत। ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमरीका और ईरान के बीच एक शुरुआती समझौता हो सकता है। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। यह कतर और पाकिस्तान की एक नई पहल का हिस्सा है, जिसका मकसद ईरान में यूरेनियम संवर्धन को 3.67 प्रतिशत तक सीमित करना है। रिपोर्ट के मुताबिक संबंधित पक्ष ईरान के यूरेनियम के संवर्धन स्तर को कम करने के लिए एक प्रारंभिक समझौते पर पहुंचने पर विचार कर रहे हैं। अमरीका मांग कर रहा है कि उस यूरेनियम के संवर्धन स्तर को कम किया जाए, जिसे 60 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
