Kangra News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
सुनील दत्त, जवाली
जवाली। पुलिस थाना जवाली के तहत जवाली-नगरोटा सूरियां मार्ग पर हार के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, कार चालक फरार हो गया है। घायलों की पहचान शाम सिंह पुत्र मणि राम निवासी स्तेरा सुखार तथा रविन्द्र कुमार पुत्र करतार सिंह निवासी धनेटी चूरू के रूप में हुई है।
जानकारी अनुसार शाम सिंह मिस्त्री व रविन्द्र कुमार मजदूरी करता है। रविवार को दोनों बाइक पर सवार होकर नगरोटा की तरफ जा रहे थे कि हार में नगरोटा से जवाली की तरफ आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से चोटिल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल जवाली उपचार हेतु लाया गया। अस्पताल द्वारा इसकी सूचना पुलिस थाना जवाली में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल में पहुंच गई है। प्राथमिक उपचार उपरांत दोनों घायलों को टांडा रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
