कांगड़ा की टीम फुटबॉल विजेता, मंडी के पड्डल मैदान पर पेनल्टी शूटआउट में पछाड़ा ऊना
कार्यालय संवाददाता — मंडी
पड्डल मैदान में 59वीं सीनियर राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला रोमांच और संघर्ष से भरपूर रहा। फाइनल में ऊना और कांगड़ा की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 गोल की बराबरी पर रहीं, जिसके बाद मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। इसमें कांगड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऊना को पछाड़ दिया और चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस दौरान हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष दीपक राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. चंद्र प्रकाश कौशल और मंडी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष लीला विलास भी मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
