सीएससीए में महक अध्यक्ष देवदक्ष को सचिव का जिम्मा

By: Nov 14th, 2026 12:55 am

कार्यालय संवाददाता-पांवटा साहिब
राजकीय महाविद्यालय रोनहाट में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कालेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन (सीएससीए) का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डा. नलिन रमौल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में महक को अध्यक्ष, मोनिका देवी को उपाध्यक्ष, देवदक्ष को सचिव और प्रिया वर्मा को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। सीएससीए सलाहकार समिति की संयोजक मंजना शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान तन्नु और प्रशांत को खेल, कृष्णा और अमन को सांस्कृतिक गतिविधियों, मुस्कान और अमित राणा को एनएसएस, अरुण राणा को रेड रिबन क्लब तथा शीतल को सडक़ सुरक्षा क्लब का प्रतिनिधि बनाया गया। कार्यक्रम में पहली बार सीएससीए पदाधिकारियों को कॉलेज के निर्धारित रंगों के ब्लेजर भी प्रदान किए गए। अतिथियों ने विद्यार्थियों से अनुशासन और समर्पण के साथ जिम्मेदारियां निभाने तथा नशामुक्ति अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह में लेखिका पिंकी रमौल सहित पीटीए पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App