जालंधर में भीषण सड़क हादसा, यो यो हनी सिंह के भतीजे समेत दो युवकों की मौत
जालंधर। पंजाब के जालंधर में रविवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रहे थे। मृतकों में एक विदित ओलाक, गायक यो यो हनी सिंह का भतीजा था और पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश का बेटा था। दूसरे मृतक की पहचान पैपी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवार के रूप में हुई है। हादसा पुलिस लाइन्स इलाके के पास एक फ्लाईओवर के पास हुआ, जहां उनकी वोक्सवैगन कार सड़क किनारे खड़ी नगर निगम की एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के समय दोनों एक दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार उन्हें हादसे की सूचना रविवार तड़के करीब 3 बजे मिली। उनके अनुसार उस समय नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर की सफाई कर रहे थे और उन्होंने कचरा इक्ट्ठा करने के लिए वहां ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी की थी। तभी पीछे सा आर ही उनकी कार की ट्रक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। इनमें से विदित ओलाक और आरव तलवार की मौत हो गई जबकि बाकी तीन अपने घर लौट चुके हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। बाद में परिजनों द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई से इनकार करने पर शव परिजनों को सौंप दिए गए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
