आयुर्वेदिक कालेज पपरोला में राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज
देश भर के 30 डाक्टर ले रहे हिस्सा, परिवार के स्वास्थ्य संरक्षण में आयुर्वेद की भूमिका अहम, छह दिन तक विशेषज्ञ साझा करेंगे अनुभव
कार्यालय संवाददाता- बैजनाथ
राजीव गांधी राजकीय आयुर्वेदिक स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं चिकित्सालय पपरोला में पारिवारिक चिकित्सा ;फैमिली मेडिसिनद्ध विषय पर छह दिवसीय राष्ट्रीय सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम (सीएमई) एवं सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ हुआ। 21 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे इस राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 30 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने, बदलती जीवनशैली के कारण उत्पन्न हो रही स्वास्थ्य समस्याओं तथा उनके समाधान में आयुर्वेद की उपयोगिता पर गहन चर्चा करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के समक्ष पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन एनसीआईएसएम आयुष मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड फॉर इंडियन सिस्टम्स ऑफ मेडिसिन एमएआरबी आईएसएम के अध्यक्ष डा. मुकुल पटेल ने किया। इस अवसर पर डा. मेधा पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय चौधरी तथा छात्र कल्याण समिति की अध्यक्ष एवं कौमारभृत्य विभाग की प्रोफेसर प्रो. मीनाक्षी सहित महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य भी मौजूद रहे। उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पारिवारिक चिकित्सा की अवधारणा पहले से कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण हो गई है।महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. विजय चौधरी ने अतिथियों एवं देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे चिकित्सा अधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रोण् मीनाक्षी ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में सतत प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विशेष महत्व है। ऐसे आयोजनों से न केवल चिकित्सकों के ज्ञान और कार्यक्षमता में वृद्धि होती हैए बल्कि विभिन्न राज्यों के चिकित्सा विशेषज्ञों एवं अधिकारियों के बीच अकादमिक सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सम्मेलन के माध्यम से प्रतिभागियों को पारिवारिक चिकित्सा के विभिन्न पहलुओं को समझने का बेहतर अवसर मिलेगा।
जीवनशैली से जुड़े रोगों पर होगा विशेष मंथन
छह दिनों तक चलने वाले इस राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम में पारिवारिक चिकित्सा के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त जीवनशैली से जुड़े रोगों की रोकथाम एवं प्रबंधन, सामान्य और दीर्घकालिक बीमारियों के उपचार में आयुर्वेद की भूमिका, स्वास्थ्य संवर्धन, योग, संतुलित आहार,सामुदायिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
