NEET PG Counselling 2026: नीट पीजी राउंड-2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज, ऐसे चैक करें नतीजे

By: Nov 16th, 2026 9:53 pm

छात्रों को कल से 24 नवंबर तक पूरी करनी होगी रिपोर्टिंग

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली

नीट पीजी काउंसिलिंग 2026 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए महत्त्वपूर्ण अपडेट है। मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी नीट पीजी काउंसिलिंग के दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट मंगलवार को जारी करेगी। जिन उम्मीदवारों ने राउंड-2 की काउंसिलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लिया है, वे रिजल्ट जारी होने के बाद एमसीसी की वेबसाइट पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चैक कर सकेंगे। राउंड-2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट उम्मीदवारों की नीट पीजी 2026 रैंक, काउंसिलिंग के दौरान भरी गई कालेज और कोर्स की प्राथमिकताओं, उपलब्ध सीटों और आरक्षण मानदंडों के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसके जरिए अभ्यर्थियों को पता चलेगा कि उन्हें किस मेडिकल कालेज में कौन-सा पोस्टग्रेजुएट कोर्स आबंटित किया गया है। राउंड-2 में सीट आबंटित होने वाले उम्मीदवारों को अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा।

इसके बाद उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर संबंधित संस्थान में पहुंचकर एडमिशन की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। अभ्यर्थियों को 18 से 24 नवंबर के बीच आबंटित कालेज में रिपोर्ट करना होगा। इस दौरान दस्तावेजों का सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कालेज में रिपोर्टिंग के दौरान उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज साथ रखने होंग। इनमें नीट पीजी एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, एमबीबीएस डिग्री सर्टिफिकेट, इंटर्नशिप कंप्लीशन सर्टिफिकेट, पहचान पत्र और सीट अलॉटमेंट लेटर शामिल हैं। इसके अलावा काउंसिलिंग अथॉरिटी की ओर से मांगे गए अन्य प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करने पड़ सकते हैं।

ऐसे चैक करें नतीजे— सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट द्वष्ष्.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर जाएं। नीट पीजी काउंसिलिंग सेक्शन खोलें। राउंड-2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी और लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। स्क्रीन पर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस चैक करें। रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। जिन उम्मीदवारों को दूसरे राउंड में सीट नहीं मिलती है, वे पात्रता और काउंसिलिंग के निर्धारित नियमों के अनुसार आगे के राउंड में हिस्सा ले सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे रिजल्ट, रिपोर्टिंग की तारीखों और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चैक करते रहें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App