शहर में लगेंगी नई स्ट्रीट लाइट्स, पुरानी की होगी मरम्मत

By: Nov 5th, 2026 12:52 am

नगर परिषद बिलासपुर ने स्ट्रीट लाइट्स और मरम्मत सामग्री को लेकर प्रक्रिया शुरू की

कार्यालय संवाददाता – बिलासपुर
नगर परिषद बिलासपुर की ओर से शहर में नई स्ट्रीट लाइटे लगाई जाएंगी। इसके साथ ही पुरानी स्ट्रीट लाईटों का भी मरम्मत कार्य करवाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद बिलासपुर की ओर से आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही शहर के लोगों को बेहतर स्ट्रीट लाईटों की सुविधा मिलेगी। कई जगह पर लंबे समय से शहर में स्ट्रीट लाईटें खराब पड़ी हुई हैं, इन स्ट्रीट लाईटों को ठीक करवाया जाएगा। नगर परिषद बिलासपुर की ओर से स्ट्रीट लाईटों की आपूर्ति तथा उनकी मरम्मत और रखरखाव के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक पात्र फर्मों एवं कंपनियों को इसके लिए 19 नवंबर 2026 को दोपहर दो बजे तक नगर परिषद कार्यालय में आवेदन करना होगा। फिलिप्स, ओरिएंट, एंकर और क्रॉम्पटन कंपनियों के उत्पाद ही स्वीकार होंगे। इदस दिन ही दोपहर तीन बजे संबंधित फर्मों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आवेदन खोले जाएंगे। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार स्ट्रीट लाइटों की विभिन्न क्षमताओं वाली लाइटों के साथ उनके ड्राइवर, पीसीबी, सिंगल व थ्री फेज कांटेक्टर, टर्मिनल, एमसीबी, आरटीयू, डिजिटल टाइमर, सीसीएमएस पैनल, कॉपर वायर, सर्विस वायर, किटकैट, एंकर बोल्ट, क्लैंप ब्रैके, जीआई वायर और अन्य मरम्मत सामग्री की आपूर्ति के लिए भी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

ऐसे होंगी दरें तय
सभी कर सरकारी अधिसूचनाओं के अनुसार लागू होंगे तथा दरें निर्धारित गंतव्य तक आपूर्ति के आधार पर होंगी। नगर परिषद के अधिकारियों की मानें तो के जिन पट्टेदारों अथवा किरायेदारों ने पिछले दो वर्षों का पट्टा किराया जमा नहीं करवाया है, वे इस प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे।

दो साल की वारंटी
बताया जा रहा है कि नगर परिषद को आपूर्ति की जाने वाली नई स्ट्रीट लाइटों पर दो वर्ष की वारंटी देनी होगी। वारंटी अवधि में लाइट या उसके किसी घटक में खराबी आने पर उसे बिना अतिरिक्त लागत के बदलना होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App