कांगू बाजार में पटाखों पर प्रशासन का शिकंजा, दुकानों से तुरंत हटाने के आदेश

By: Nov 5th, 2026 12:54 am

निजी संवाददाता – कांगू
नादौन एसडीएम ने पूरी टीम के साथ कांगू बाजार में बुधवार को दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ नायब तहसीलदार कांगू विशेेष तौर पर उपस्थित रहे। एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने दुकानों में पटाखे आदि रखने वाले दुकानदारों को तुरंत प्रभाव से हटानें के निर्देष दिए। एसडीएम नादौन ने कांगू बाजार / बाजार स्थित पटाखों को स्टोर से हटाने के निर्देश दिए। उपमंडलाधिकारी ने दुकानदारों को तुरंत पटाखों को रखने के लिए उपतहसील कांगू में सादे कागज पर आवेदन करने को कहा है। स्थानीय दुकानदार अगर आवेदन करते हैं, तो उन्हें तुरंत ही पटाखों की स्वीकृति मिल जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App