सरकारी स्कूलों के कुक-कम-हेल्परों के मानदेय पर बड़ा फैसला, अब इतने महीने का ही मिलेगा पैसा

By: Nov 27th, 2026 9:56 pm

कार्यालय संवाददाता-शिमला

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील बनाने वाले कुक-कम-हेल्परों को अब साल में 10 शैक्षणिक महीनों का ही मानदेय मिलेगा। शिक्षा विभाग ने मानदेय को 12 महीनों में बराबर बांटकर देने के अपने पूर्व आदेश को वापस ले लिया है। वर्करों की मांग के बाद विभाग ने पुरानी व्यवस्था बहाल करते हुए स्पष्ट किया है कि उन्हें 10 महीने तक 5,500 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इससे प्रत्येक वर्कर को सालाना कुल 55 हजार रुपए मिलेंगे।

पुरानी व्यवस्था लागू

स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों में सभी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को मानदेय का भुगतान पुरानी व्यवस्था के अनुसार करने को कहा गया है। इससे पहले 24 सितंबर को जारी आदेश में सालाना 55 हजार रुपए के मानदेय को 12 बराबर मासिक किस्तों में देने के निर्देश दिए गए थे। अब विभाग ने इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App