पंजोआ को मिली पीएचसी की सौगात
विधायक सुदर्शन बबलू ने किया श्रीगणेश, मिलेगा फायदा
स्टाफ रिपोर्टर-अंब
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने शुक्रवार को पंजोआ स्थित को-ऑपरेटिव सोसाइटी परिसर में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि लडोली में पीएचसी के स्थायी भवन के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने दो करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। विधायक ने कहा कि फिलहाल क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पीएचसी को सोसाइटी के भवन में शुरू किया गया है।
इसके स्थायी भवन के लिए पुरानी और जर्जर डिस्पेंसरी की करीब तीन कनाल भूमि का चयन किया गया है। पुरानी इमारत को हटाकर इसी स्थान पर दो करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन बनाया जाएगा। यहां चिकित्सक और फार्मासिस्ट अपनी सेवाएं देंगे। इससे लडोली के अलावा ठठल, बेहड़ जसवां, कटौहड़ कलां और आसपास के गांवों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल अंब में पहले केवल चार चिकित्सक सेवाएं दे रहे थे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
