तीसा पुल के पास 765 ग्राम चरस सहित दबोचा राहगीर
एसटीएफ कांगड़ा की टीम ने नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया आरोपी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा
चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर एसटीएफ कांगडा की टीम ने नाकाबंदी के दौरान 765 ग्राम चरस की खेप सहित राहगीर को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर हवालात बंद कर दिया गया। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेने के बाद चरस खेप की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार एसटीएफ कांगडा टीम के एएसआई परमेश शर्मा की अगुवाई में टीम तीसा मुख्य मार्ग पर पैट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान तीसा पुल के पास पुलिस की टीम निगाह पैदल गुजर रहे व्यक्ति पर पडी।
पुलिस टीम को देखकर व्यक्ति घबराकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए व्यक्ति को दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में व्यक्ति ने अपनी पहचान हरि लाल वासी गांव कंडोग तहसील चुराह के तौर पर बताई। पुलिस ने हरि सिंह की गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर तलाशी दौरान कब्जे से 765 ग्राम चरस बरामद की। उधर, एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफतार कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने दोहराया कि जिला में सक्रिय चरस माफिया की धरपकड हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
