नाहन में हक के लिए गरजे पेंशनर
पांच प्रतिशत डीए जारी करना उंट के मुंह में जीरे के समान,वित्तीय लंबित देनदारियों को लेकर सरकार के प्रति गहरा रोष
कार्यालय संवाददाता-नाहन
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में 17 नवंबर तक पेंशनर्स का मांगों लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया है। इस कड़ी में जिला सिरमौर संयुक्त पेंशनर्स एक्शन कमेटी ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय नाहन के बाहर धरना-प्रदर्शन कर पेंशनर्स की बुढ़ापे में वित्तिय लंबित देनदारियों को लेकर प्रदेश सरकार के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया। जिला सिरमौर पेंशनर्स कमेटी के महासचिव प्रीतम चौहान, एचआरटीसी पेंशनर्स के जिला अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर इत्यादि ने जारी बयान में कहा कि पेंशनर्स के अरसे से मेडिकल बिलों का भुगतान लंबित हैं। जबकि 200 महीनों का पेंशनर्स डीए एरियर लंबित है, जिसमें कुछ वयोवृद्ध तो एरियर के भुगतान का इंतजार करते हुए स्वर्ग भी सिधार गए।
पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास पेंशनर्स का 17 प्रतिशत डीए एरियर लंबित हैं, जबकि मात्र पांच प्रतिशत डीए जारी कर उंट के मुंह में जीरे का काम किया गया। वहीं 13 प्रतिशत डीए अभी भी लंबित है। पेंशनर्स पदाधिकारियों ने कहा कि 2022 के बाद से अभी तक रिटायर्ड कर्मचारियों का रिवाइज्ड पे-स्केल का एरियर लंबित है। जिसमें एचआरटीसी, बिजली बोर्ड सहित कॉरपॉरेट इत्यादि ऐसे विंग है जिन्हे पांच प्रतिशत जो अन्य विभागों को डीए अभी जारी हुआ उसमें भी तीन ही प्रतिशत दिया। संयुक्त पेंशनर्स कमेटी सिरमौर ने कहा कि 18 विभागों के साथ अपनी मांगों को लेकर 17 नंवबर तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं यदि मांगे नही माने तो प्रदेश व्यापी एकत्रीकरण के तहत 19 नंवबर को विधानसभा का धर्मशाला घेराव किया जाएगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
