नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस सख्त, काटे 309 चालान

By: Nov 7th, 2026 12:54 am

जिला संवाददाता-कुल्लू
चंद मिनटों की लापरवाही किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है, लेकिन इसके बावजूद शराब के नशे में वाहन चलाने वालों की आदत नहीं छूट रही है। ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ जिला कुल्लू पुलिस ने सख्त अभियान छेड़ रखा है। अगस्त से अक्तूबर तक तीन माह के भीतर पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के 309 चालान काटकर नशे में वाहन चलाने वालों को कड़ा सबक सिखाया है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया है। जिला के पर्यटन स्थलों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों पर शिकंजा कसा, जो शराब के नशे में सडक़ों पर वाहन दौड़ाकर अपनी ही नहींए बल्कि दूसरों की जिंदगी भी खतरे में डाल रहे थे।

मनाली, पतलीकूहल, कुल्लू, भुंतर, मणिकर्ण, सैंज, बंजार, आनी, निरमंड और ब्रो क्षेत्रों में पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय रहीं। अलग-अलग स्थानों पर जांच और नाकाबंदी के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों को पकड़ा गया और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। गौर रहे कि कुल्लू जिला में मनाली और मणिकर्ण जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों की भी भारी आवाजाही रहती है। ऐसे में नशे में वाहन चलाने की एक छोटी सी चूक भी बड़े सडक़ हादसे का कारण बन सकती है। पहाड़ी सडक़ों पर तीखे मोड़ए संकरे रास्ते और गहरी खाइयां इस खतरे को और बढ़ा देती हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App