फायरिंग के मामलों सुलझाने वाली पुलिस टीम सम्मानित

By: Nov 14th, 2026 12:54 am

दिव्य हिमाचल ब्ूयूरो-बीबीएन
नालागढ़ में फायरिंग की तीन वारदातों को सुलझाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को शुक्रवार को एसपी बद्दी विनोद धीमान ने सम्मानित किया। उन्होंने जांच और गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए। सम्मानित होने वालों में निरीक्षक राकेश रॉय, उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी प्रवीण और जगदीप सिंह, मानद सहायक उपनिरीक्षक ओंकार सिंह तथा मानद मुख्य आरक्षी रमेश कुमार शामिल हैं। सीसीटीवी सेल, स्पेशल सेल और स्पेशल सेल-एक्स के कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। एसपी ने टीमवर्क की सराहना की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App