हमीरपुर जिला के प्राइमरी स्कूलों को मिले 48 जेबीटी शिक्षक

By: Nov 15th, 2026 12:53 am

जॉब ट्रेनी के 28 और पांच फीसदी कोटे मेंं 20 जेबीटी शिक्षकों ने जिला भर के स्कूलों में किया ज्वाइन
कार्यालय संवाददाता – हमीरपुर
हमीरपुर जिला के प्राइमरी स्कूलों को चार दर्जन के करीब जेबीटी शिक्षकों की सौगात मिली है। इनमें नवनियुक्त जॉब ट्रेनी जेबीटी और पांच फीसदी कोटे मेंं शामिल जेबीटी शिक्षक शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने इन टीचरों को बिना शिक्षक के सहारे चल रहे स्कूलों या फिर डेपुटेशन वाले स्कूलों में तैनात किया गया है। बता दें कि हमीरपुर जिला को 48 जेबीटी शिक्षक मिल हैं। इनमें जॉब ट्रेनी जेबीटी के 28 पद और पांच फीसदी कोटे में दूसरे जिलों से ट्रांसफर होकर आए 20 जेबीटी शिक्षकों ने हमीरपुर जिला के विभिन्न स्कूलों में ज्वाइन कर लिया है। हालांकि नवनियुक्त जॉब ट्रेनी जेबीटी शिक्षकोंं को 20 नवंबर तक दिए गए स्कूल में ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग के इन निर्देशों के चलते लंबे समय से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे प्राथमिक स्कूलों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 10 नवंबर को नियुक्ति आदेश जारी किए थे। वहीं इसके बाद सभी शिक्षा उपनिदेशकों को इन्हें ज्वाइनिंग करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

नियुक्ति आदेश जारी होने के 10 दिन के भीतर अभ्यर्थियों को आबंटित स्कूल में कार्यभार संभालना होगा। सभी चयनित अ यार्थियों को संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य या मु याध्यापक के समक्ष रिपोर्ट करनी होगी। नियुक्ति स्वीकार करने के लिए न्यायिक कागज पर बांड भरना भी अनिवार्य किया गया है। इसमें अभ्यर्थियों को नियुक्ति की सभी शर्तें स्वीकार करने की सहमति देनी होगी। बांड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्कूल प्रमुख ज्वाइनिंग रिपोर्ट स्वीकार करेंगे। ऐसे में नवनियुक्त जेबीटी शिक्षक दिए गए स्कूल में ज्वाइन करने में लगातार लगे हुए हैं। ऐसे में बिना टीचर के चल रहे स्कूलों और डेपुटेशन पर चल रहे स्कूलों मेंं नवनियुक्त जेबीटी शिक्षकों की तैनाती की गई है। सिंगल टीचर वाले स्कूलों में भी इन्हें नियुक्त किया गया है। सूत्रों की मानें तो हमीरपुर जिला में जेबीटी के 715 के करीब पद स्वीकृत हैं। इनमें से 125 के करीब जेबीटी के पद अभी भी रिक्त चल रहे हैं।

राहत की सांस ली
जिला में अभी भी कई ऐसे स्कूल हैं, जोकि सिंगल टीचर के सहारे चलाए जा रहे हैं। हमीरपुर जिला को 48 जेबीटी शिक्षक मिलने से छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है।

देशराज डोगरा के बोल
वहीं उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर देशराज डोगरा का कहना है कि हमीरपुर जिला को 28 जॉब ट्रेनी जेबीटी शिक्षकों को तैनाती के ऑर्डर जारी किए गए हैं, जबकि पांच फीसदी जेबीटी शिक्षक ट्रंासफर पॉलिसी के तहत दूसरे जिलों से स्थानांतरण होकर हमीरपुर आए हैं, उन्हें भी स्कूलों में ज्वाइनिंग दे दी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App