प्रिंस विलियम-केट ने मुंबई की गलियों में खेली क्रिकेट, सचिन तेंदुलकर के साथ लगाए चौके-छक्के
मिट्टी के कुल्हड़ में चाय की चुस्कियों का लुत्फ उठाया
एजेंसियां— मुंबई
ब्रिटेन के प्रिंस ऑफ वेल्स विलियम और प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन ने अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा की शुरुआत मुंबई की गलियों में क्रिकेट के देसी अंदाज से की। दरअसल, सोमवार सुबह शाही जोड़े ने दक्षिण मुंबई के ऐतिहासिक बल्लार्ड एस्टेट इलाके में महान पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और स्कूली बच्चों के साथ जमकर गली क्रिकेट खेला।
इस दौरान प्रिंस विलियम ने पहले हाथ में बल्ला थामकर बल्लेबाजी में हाथ आजमाया और फिर प्रिंसेस केट व सचिन तेंदुलकर को गेंदबाजी भी की। केट मिडलटन और सचिन ने भी बल्लेबाजी करते हुए बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इस मैत्रीपूर्ण मुकाबले के बाद शाही दंपति और सचिन तेंदुलकर ने विशेष रूप से सजाए गए स्टॉल पर मिट्टी के कुल्हड़ में मुंबई की मशहूर चाय का आनंद लिया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
