Punjab News: अमृतसर में 17.5 KG हेरोइन बरामद, एक नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस इकाई ने सीमा पार से संचालित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 17.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी भारत-पाकिस्तान सीमा पर अजनाला सेक्टर के रास्ते पाकिस्तान से हेरोइन की खेप प्राप्त कर आगे अन्य लोगों तक पहुंचाते थे।
इस संबंध में अमृतसर के थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की पहचान करने तथा तस्करी नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने और संगठित तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान जारी रहेगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

