13 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्तें जल्द दो
हिम आंचल पेंशनर्ज संघ ने बैठक कर उठाई सरकार से मांग
स्टाफ रिपोर्टर-दौलतपुर चौक
हिम आंचल पेंशनर्ज संघ खंड गगरेट की आम सभा शुक्रवार को दौलतपुर चौक में खंड प्रधान रामपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न पेंशनर संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा पेंशनरों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने के निर्णय का स्वागत करते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया गया। सभा में संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सरकार से मांग की कि पेंशनरों के शेष 13 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्तों का भी शीघ्र भुगतान किया जाए, ताकि लंबे समय से इसकी प्रतीक्षा कर रहे पेंशनरों को आर्थिक राहत मिल सके। इसके अतिरिक्त बैठक में मांग उठाई गई कि 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर मिलने वाले क्रमश: 5, 10 और 15 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ते को मूल पेंशन में शामिल करके पेंशन का भुगतान किया जाए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
