वनडे या ट्वेंटी-20 टीम में वापसी को लेकर शमी ने साफ किया अपना रुख, जानिए क्या है आगे की योजना

By: Nov 28th, 2026 12:06 am

वनडे या ट्वेंटी-20 टीम में वापसी की नहीं सोच रहा

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली

इसी महीने की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहकर सबको चौंकाने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अब अपने आगे के करियर को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। आखिरी बार 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए खेलने वाले शमी का कहना है कि उन्हें अब टीम इंडिया की व्हाइट-बॉल (वनडे और टी-20) टीम में वापसी करने की कोई जल्दबाजी या बेचैनी नहीं है।

शमी का पूरा ध्यान अब अपनी घरेलू टीम बंगाल और इंडियन प्रीमियर लीग में खेल का आनंद लेने पर है। शमी ने कहा कि वह भारतीय टीम में वापसी को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके दिमाग में 2027 वनडे वल्र्ड कप या 2028 टी-20 वल्र्ड कप चल रहा है, तो उन्होंने बेहद बेबाकी से जवाब दिया, मैंने अब इन सब चीजों की गिनती बंद कर दी है। उन्होंने आगे कहा कि चयनकर्ता जो भी फैसला लेंगे, वह टीम के हित में ही होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App