नैहरियां में लकड़ी से लदी छह गाडिय़ां पकड़ीं
डीएफओ ऊना ने सुबह चार बजे नाका लगाकर की कार्रवाई
स्टाफ रिपोर्टर-अंब
जिला वन अधिकारी ऊना ने शुक्रवार तडक़े बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी से लदी छह पिकअप ट्राला गाडय़िों को पकडक़र आगामी कार्रवाई के लिए अपने कब्जे में ले लिया। इन गाडिय़ों में प्रतिबंधित सहित विभिन्न प्रजातियों की लकड़ी लोड थी। बताया जा रहा है कि लकड़ी की कीमत लाखों रुपए में है। जानकारी के अनुसार, हिमाचल से पंजाब की ओर लकड़ी ले जाए जाने की सूचना डीएफओ ऊना विकल्प यादव को मिली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इन गाडिय़ों में ज्वालाजी, देहरा और नादौन सहित अलग-अलग स्थानों से लकड़ी लोड कर पंजाब ले जाई जा रही थी। विभाग ने सभी छह वाहनों को आगामी कार्रवाई के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। डीएफओ विकल्प यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह नेहरियां में नाका लगाकर अलग-अलग स्थानों से लकड़ी लेकर आ रही छह पिकअप ट्राला गाडिय़ों को पकड़ा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित लकड़ी की चोरी और तस्करी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
संघनेई में रॉयल ब्रदर सैलून में लगी आग, दो लाख का नुकसान
घनारी। तहसील घनारी के अंतर्गत पड़ते गांव संघनेई में आग लगने से रॉयल ब्रदर सैलून के मालिक को करीब दो लाख रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। अचानक लगी आग से सैलून के अंदर रखा सामान और नकदी जलकर राख हो गई। घटना का पता सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर चला। सैलून के मालिक मनीष कुमार ने बताया कि वह हर रोज की तरह रात करीब आठ बजे अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो शटर पर काली कालिख देखकर उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने साथ लगते दुकानदार को बुलाकर शटर खुलवाया। जैसे ही दुकान का शटर खोला गया, अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान में रखा सैलून का सामान आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल चुका था। मनीष कुमार के अनुसार इस अग्निकांड में दुकान में रखी करीब 40 हजार की नकदी और लगभग एक लाख 60 हजार का सैलून का सामान जलकर राख हो गया। करीब दो लाख का नुकसान है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
