दिल्ली रैली से दूरी बनाना पड़ा महंगा, हिमाचल में युवा कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, 13 पदाधिकारी निलंबित

By: Nov 3rd, 2026 10:50 pm

युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का फैसला, प्रदेश महासचिव ने जारी किए आदेश

वरिष्ठ संवाददाता — शिमला

संगठन के आदेशों को हल्के में लेना हिमाचल युवा कांग्रेस के एक दर्जन से अधिक पदाधिकारियों को भारी पड़ गया है। दिल्ली रैली से गैर हाजिर रहने पर इन सभी पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें दो उपाध्यक्ष, आठ महासचिव और तीन सचिव शामिल हैं। शीर्ष नेतृत्व के फैसले के बाद प्रदेश महासचिव की तरफ से यह निलंबन आदेश जारी हुए है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में हुए पार्टी के आयोजन से नदारद रहने वाले हिमाचल युवा कांग्रेस के 13 पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।

इनमें युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अमला कश्यप, अनु कुमारी मराठा, महासचिव साहिल ठाकुर, अजय ठाकुर, रविंद्र राव, सचिन ठाकुर, मनोज कुमार, पूजा ठाकुर, तजेंद्र कुमार और अंकुर शर्मा समेत सचिव यशपाल, अर्जुन सिंह और बलदेव सिंटियान शामिल है। युवा कांग्रेस के महासचिव संगठन ऑर्यन चौहान के हवाले से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि इन नेताओं के खिलाफ दिल्ली कार्यक्रम के दौरान अनुपस्थित रहने कड़ा संज्ञान लिया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App