माउंट कार्मेल स्कूल के वार्षिकोत्सव में दिखी छात्रों की प्रतिभा
‘विंग्स ऑफ लिबर्टी’ थीम पर सजी सांस्कृतिक संध्या, विधायक आशीष बुटेल ने सराहीं प्रस्तुतियां
दिव्य हिमाचल ब्यूरो- पालमपुर
माउंट कार्मेल स्कूल ठाकुरद्वारा पालमपुर में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक संदेशों की खूब धूम रही। इस वर्ष के वार्षिकोत्सव का मुख्य थीम विंग्स ऑफ लिबर्टी यानि स्वतंत्रता के पंख रखा गया । कार्यक्रम में पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक आशीष बुटेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, वहीं माउंट कार्मेल स्कूल के जनरल मैनेजर रेव. फादर जेम्स वेलासेरी ओसीडी विशिष्ट अतिथि (गेस्ट ऑफ ऑनर) के रूप में उपस्थित रहे। स्कूल के डायरेक्टर द्बक्तादर क्रिस्टो और प्रिंसीपल फादर थॉमस ने अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने श्विंग्स ऑफ लिबर्टी थीम पर आधारित कई रंगारंग व विचारोत्तेजक प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने एक विशेष नाटक और नृत्य के माध्यम से समाज को प्लास्टिक का पुनर्चक्रण करें और पृथ्वी को प्लास्टिक कचरे से बचाएं का एक सशक्त संदेश दिया।
इसके साथ ही छात्रों ने यह भी दर्शाया कि हमें अपनी स्वतंत्रता का उपयोग पूरी जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि आशीष बुटेल ने वार्षिकोत्सव की थीम की सराहना की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आज हम जिस आजादी का आनंद ले रहे हैं, वह महात्मा गांधी जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के नि:स्वार्थ त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम, प्रतिभा और मंच पर उनके शानदार आत्मविश्वास की जमकर प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि रेव. फादर जेम्स वेलासेरी ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए अनुशासन और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसीपल फादर थॉमस ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, अभिभावकों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद व्यक्त किया। राष्ट्रीय गान के साथ वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
