सूबेदार केवल कृष्ण बने अध्यक्ष

By: Nov 5th, 2026 12:54 am

कुटलैहड़ में कांग्रेस के एक्स सर्विस सैल कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित
कार्यालय संवाददाता-बंगाणा
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने और आगामी विधानसभा चुनाव मिशन 2027 की तैयारियों को लेकर कुटलैहड़ क्षेत्र में पूर्व सैनिक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इस कार्यकारिणी में सूबेदार केवल कृष्ण शर्मा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।कुटलैहड़ की घोषित कार्यकारिणी में नायब सूबेदार अमृत लाल, नायब सूबेदार राम कृष्ण, सूबेदार पुरुषोत्तम लाल, हवलदार रणजीत सिंह, नायब सूबेदार अमृत चंद और कैप्टन पवन कुमार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वहीं कैप्टन गुरदास राम को राज्य सचिव तथा सूबेदार मेहर सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  इसके अलावा कार्यकारिणी में 34 पूर्व सैनिकों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इनमें नायब सूबेदार रणजीत सिंह, हवलदार दर्शन सिंह, सूबेदार प्रकाश चंद, हवलदार संजय कुमार, कैप्टन बलदेव सिंह, हवलदार किशोरी लाल, नायब सूबेदार विजय कुमार, हवलदार तिलक राज, सूबेदार मेजर कुलवंत राणा, नायक तिलक राज, हवलदार तिलक राज और नायब सूबेदार अश्वनी कुमार शामिल हैं। कार्यकारिणी में हवलदार अश्वनी कुमार, हवलदार शाम लाल, नायब सूबेदार हरमेश चंद को चुना गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App