सुप्रीम कोर्ट का आदेश, पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर लगे चेतावनी लेबल

By: Nov 27th, 2026 12:03 am

एफएसएसएआई को निर्देश अब नहीं छिपेगी चीनी, नमक और फैट की अधिक मात्रा

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली
पैकेटबंद खाद्य पदार्थों में नमक, चीनी और सैचुरेटेड फैट की अधिक मात्रा को लेकर अब ग्राहकों को पैकेट पर ही चेतावनी दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) से चेतावनी लेबल के नियम तैयार करने को कहा है। कोर्ट ने साफ किया है कि खाद्य पदार्थों में मौजूद कुल शुगर और सैचुरेटेड फैट को चेतावनी के लिए आधार बनाया जाए, न कि सिर्फ अलग से मिलाई गई चीनी और फैट को।

जस्टिस जेबी पारडीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच ने कहा कि नमक, कुल शुगर और सैचुरेटेड फैट की अधिकतम सीमा नए सिरे से तय की जाए। चेतावनी के लिए निर्धारित सीमा न तो इतनी कम हो कि हर खाद्य पदार्थ के पैकेट पर चेतावनी छपने लगे और न ही इतनी ज्यादा कि स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह मात्रा भी इसके दायरे से बाहर रह जाए। कोर्ट ने निर्देश दिया कि पैकेट के मुख्य हिस्से पर तीन अलग-अलग षट्कोण (हेक्सागोन) बनाए जाएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App