सुशील कुमार वन विभाग के मुखिया, प्रदेश सरकार ने सौंपी जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
मूल विभाग में वापसी के बाद प्रदेश सरकार ने सौंपी जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
वरिष्ठ संवाददाता — शिमला
भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सुशील कुमार को प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं वन बल प्रमुख का कार्यभार सौंपा है। वह अगले आदेशों तक इस पद पर अपनी सेवाएं देंगे। यह आदेश प्रधान सचिव वन एम सुधा देवी की ओर से जारी किए गए हैं। बता दें कि पीसीसीएफ डाण् संजय सूद 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो गए हैं। जिसके बाद विभाग में पीसीसीएफ का पद रिक्त चल रहा था। लिहाजा अब सरकार ने भारतीय वन सेवा के हिमाचल कैडर के अधिकारी सुशील कुमार को प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल एवं वन बल प्रमुख का कार्यभार सौंपा है।
बीबीएनडीए के नए सीईओ होंगे आईएएस विवेक चंदेल
शिमला — राज्य सरकार ने 2018 बैच की आईएएस अधिकारी विवेक चंदेल को बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ डिवलपमेंट अथॉरिटी यानी बीबीएनडीए का चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया है। इन्हें साथ में बद्दी नगर निगम के कमिश्नर का पदभार भी दिया गया है। मुख्य सचिव की ओर से जारी एक अन्य आदेश में पर्यटन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर भानु गुप्ता को एडिशनल डायरेक्टर के पद पर अपग्रेड किया गया है। राज्य सरकार ने सचिवालय सेवाएं कैडर के सब्सटेंटिव अंडर सेक्रेटरी राजेश गौतम को डिप्टी सेक्रेटरी के तौर पर प्रमोट किया है। स्वास्थ्य सचिव की ओर से जारी अधिसूचना में टांडा मेडिकल कॉलेज की एंडोक्रिनलॉजी में प्रोफेसर के पद को डाउनलोड कर एसोसिएट प्रोफेसर किया गया है।
जलशक्ति विभाग के एसई विनोद ठाकुर प्रोमोट
राज्य सरकार ने जलशक्ति विभाग में अधीक्षण अभियंता पद पर तैनात विनोद ठाकुर को दीवाली से पहले प्रोमोशन का तोहफ दिया है। उन्हें जल शक्ति विभाग मंडी में मुख्य अभियंता परियोजना प्रबंधन इकाई के पद पर तैनात करने के आदेश जारी हुए हैं। इसके साथ ही इस पद का कार्यभार देख रहे चीफ इंजीनियर कम डायरेक्टर हेमंत कुमार को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
