अमर स्वीट शॉप पर मिलेगी देशी घी की मिठाई

By: Nov 5th, 2026 12:56 am

दिवाली पर ग्राहकों दी जाएगी शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाइयां, 1940 से ऊना में सर्विस दे रही दुकान

स्टाफ रिपोर्टर-दौलतपुर चौक
दीपावली और भाई दूज के पावन पर्व को लेकर दौलतपुर चौक के मुख्य बाजार में रौनक बढऩे लगी है। इसी कड़ी में नगर के मुख्य चौक पर स्थित प्रतिष्ठित अमर स्वीट शॉप एवं न्यू अमर रिजॉर्ट्स में त्योहारों को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। वर्ष 1940 में स्थापित यह प्रतिष्ठान करीब 86 वर्षों से अपने पारंपरिक जायके, लजीज स्वाद और गुणवत्ता के दम पर ग्राहकों का विश्वास कायम रखे हुए है। इस दीपावली पर ग्राहकों को देसी घी से तैयार पारंपरिक मिठाइयों का स्वाद मिलेगा। अमर स्वीट शॉप की खासियत रही है कि यहां मिठाइयों की गुणवत्ता और ताजगी से कभी समझौता नहीं किया जाता। दुकान की जलेबियां, गर्मागर्म समोसे और पकौड़े हों या बर्फी,बेसन, गुलाब जामुन और रसगुल्ले, हर उत्पाद ग्राहकों के बीच खास पहचान रखता है। वहीं पनीर पकौड़ा और रसमलाई का स्वाद भी लोगों को खूब पसंद आता है। इसके अलावा काजू कतली सहित विभिन्न प्रकार की मिठाइयां, डोसा, नूडल्स, दूध, दही और अन्य मिल्क प्रोडक्ट्स भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। त्योहार को देखते हुए लोगों की पसंद के अनुसार ताजा मिठाइयां तैयार की जा रही हैं, ताकि हर परिवार अपनी पसंद के स्वाद के साथ दीपावली की खुशियां मना सके।अमर स्वीट शॉप के मुख्य प्रबंधक वरुण डोगरा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दीपावली और भाई दूज के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। उनका प्रयास है कि ग्राहकों को उचित दामों पर देसी घी से बनी ताड़ा मिठाइयां उपलब्ध करवाई जाएं।

विवाह समारोहों के आयोजन की भी सुविधा
न्यू अमर स्वीट शॉप एंड रिजॉर्ट्स में मिठाइयों और खानपान के अलावा शादी समारोह, रिंग सेरेमनी, बैठकों, कॉन्फ्रेंस और प्रदर्शनियों के आयोजन के लिए भी विशेष सुविधाएं उपलब्ध हैं। मुख्य प्रबंधक वरुण डोगरा के अनुसार, यहां विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए उपयुक्त व्यवस्था की गई है।इसके इलावा रिजोर्ट्स में ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर की भी विशेष सुविधा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App