अधिकारियों-कर्मचारियों को सिखाए योग, ध्यान के गुर

By: Nov 20th, 2026 12:55 am

बनीखेत में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू, व्यस्त कार्यशैली में सेहत का दिया मंत्र
स्टाफ रिपोर्टर-बनीखेत
योग मानव विकास ट्रस्ट के अंतर्निर्माण परिसर में एनएचपीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ‘आरोग्यम-योग और ध्यान के माध्यम से स्वास्थ्य एवं कल्याण’ विषय पर आधारित इस प्रशिक्षण शिविर में देशभर में स्थित एनएचपीसी की विभिन्न परियोजनाओं और कार्यालयों से 25 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। शिविर का आयोजन ट्रस्ट की अध्यक्ष किरण डोडेजा, निदेशक एसके डोडेजा और उनकी टीम के सहयोग से किया जा रहा है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को योगासन, नाड़ी शोधन प्राणायाम, विभिन्न श्वसन तकनीकों, ध्यान और योगनिद्रा का अभ्यास करवाया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें संतुलित एवं सात्विक आहार, दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतें अपनाने और एक्यूप्रेशर की उपयोगी तकनीकों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। ट्रस्ट की अध्यक्ष किरण डोडेजा और निदेशक एसके डोडेजा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यस्त कार्यशैली के बीच एनएचपीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ मानसिक तनाव से राहत पाने के उपायों से अवगत करवाना है। उन्होंने कहा कि योग और ध्यान के नियमित अभ्यास से जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। साथ ही व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। उन्होंने बताया कि शिविर का समापन शुक्रवार को होगा। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को योगासन, नाड़ी शोधन प्राणायाम, विभिन्न श्वसन तकनीकों, ध्यान और योगनिद्रा का अभ्यास करवाया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App