अध्यापकों ने काले बिल्ले लगाकर किया विरोध

By: Nov 5th, 2026 12:55 am

घुमारवीं में शिक्षकों ने नए सिस्टम पर जताई नाराजगी, अधिसूचना वापस लेने की मांग
निजी संवाददाता-घुमारवीं
शिक्षा खंड घुमारवीं जिला बिलासपुर की खंड स्तरीय कार्यशाला के दौरान प्राथमिक शिक्षकों ने न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम के खिलाफ काले बिल्ले लगाकर अपना कड़ा विरोध दर्ज करवाया। इस अव्यवहारिक व्यवस्था से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के शिक्षक भी बेहद दुखी हैं। इस मुद्दे पर राज्य कार्यकारिणी का संवाद सरकार और विभाग के साथ लगातार जारी है और हमें पूरी उम्मीद है कि सरकार जनहित में इस अधिसूचना को जल्द वापस लेगी। यदि सरकार ने यह अधिसूचना वापस न ली, तो संघ के निर्णयानुसार आगामी शीतकालीन सत्र में प्रदेश के सभी 68 विधायकों को इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इस अवसर पर खंड के सभी पदाधिकारी एवं जिला व राज्य  के पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। खण्ड महासचिव खूब सिंह ठाकुर ने कहा कि 23 सितंबर 2025 को जारी की गई न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम की अधिसूचना प्राथमिक शिक्षा के लिए घातक है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App