भारत-बांग्लादेश में बढ़ा तनाव, ढाका ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण को इंटरनेशनल कोर्ट जाने की दी धमकी
ढाका ने एजेंसियां— ढाका
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना वतन वापसी की तैयारी कर रही हैं। इस बीच, बांग्लादेश की संसद के स्पीकर हाफिज उद्दीन अहमद ने कहा है कि अगर भारत अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को वापस नहीं भेजता है, तो बांग्लादेश इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) जा सकता है। अहमद छह दिन के पाकिस्तान के दौरे पर हैं। उन्होंने शेख हसीना को खुली चेतावनी भी दी कि अगर वह वापस लौटती हैं तो उन्हें सीधा जेल भेजा जाएगा। बता दें कि शेख हसीना पिछले दो साल से ज्यादा समय से भारत में रह रही हैं।
हसीना के प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल का कहना है कि पूर्व पीएम 16 दिसंबर को वापस बांग्लादेश लौटने की तैयारी कर रही हैं। यह वही दिन है, जब 1971 में बांग्लादेश लिबरेशन वॉर में पाकिस्तान पर अपनी जीत का जश्न मनाता है। रिपोर्ट में अहमद के हवाले से कहा कि अगर भारत ने शेख हसीना को वापस नहीं भेजा, तो बांग्लादेश इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस जा सकता है। उन्होंने कहा कि दिसंबर में ढाका लौटने का हसीना ने जो ऐलान किया था, उसका मकसद अपने समर्थकों को मोटिवेट रखना था। उन्होंने दावा किया कि वह अगले 10 साल तक वापस नहीं आएंगी। वहीं, बांग्लादेश सरकार का कहना है कि वह हसीना के एक्सट्रेडिशन के मुद्दे पर भारत के साथ डिप्लोमैटिक चैनलों के जरिए बात कर रही है। भारत ने माना है कि उसे ढाका की रिक्वेस्ट मिली है, लेकिन उसे सौंपने के बारे में कोई फैसला नहीं बताया है।
शेख हसीना के गृह जिला में मोबाइल बैंकिंग सेवाएं बंद
हसीना की देश वापसी की योजना को लेकर बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच अधिकारियों ने उनके गृह जिला गोपालगंज में मोबाइल बैंकिंग सेवाएं बंद कर दी हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण 15 नवंबर से निलंबित रेल सेवाएं भी अनिश्चितकाल तक बंद रहेंगी। रिपोर्ट में सरकारी मोबाइल वित्तीय सेवा नगद के वितरक शेख मुजाहिदुल इस्लाम के हवाले से बताया कि हमें 27 से 30 नवंबर तक जिला में वित्तीय लेन-देन सीमित करने का मौखिक निर्देश दिया गया था। हम प्रशासन के निर्देशों का पालन कर रहे हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

