चार विषयों का टेट 29 नवंबर को, एडमिट कार्ड जारी; 9,012 आजमाएंगे ज्ञान
74 केंद्रों पर इम्तिहान
नगर संवाददाता— धर्मशाला
स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 29 नवंबर को करवाई जाने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) नवंबर,2026 के तहत चार विषयों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इन परीक्षाओं में प्रदेशभर के 9,012 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए बोर्ड ने 74 केंद्र बनाए हैं। बोर्ड अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने बताया कि टीजीटी नॉन-मेडिकल, टीजीटी संस्कृत, स्पेशल एजुकेटर (कक्षा छठी से 12वीं) और स्पेशल एजुकेटर (प्री-प्राइमरी से पांचवीं कक्षा) के प्रवेश पत्र 26 नवंबर से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए हैं। सभी परीक्षाएं 29 नवंबर को दो सत्रों में होंगी।
प्रत्येक परीक्षा की अवधि अढ़ाई घंटे निर्धारित की गई है। सुबह के सत्र में 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक टीजीटी नॉन-मेडिकल और स्पेशल एजुकेटर की परीक्षा होगी। टीजीटी नॉन-मेडिकल के 6,315 अभ्यर्थियों के लिए 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि स्पेशल एजुकेटर के 133 अभ्यर्थी तीन केंद्रों में परीक्षा देंगे। वहीं, शाम के सत्र में दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक टीजीटी संस्कृत और स्पेशल एजुकेटर (प्री-प्राइमरी से पांचवीं कक्षा) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

