तीन साल की मेहनत रंग लाई
अक्षय वर्मा ने प्रतिष्ठित हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से स्नातक की पढ़ाई पूरी कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की
दिव्य हिमाचल- ब्यूरो सोलन
तीन वर्षों की मेहनत, लगन, सीख और निरंतर प्रयासों के बाद वर्मा ज्वेलर्स के एमडी अक्षय वर्मा ने प्रतिष्ठित हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से स्नातक की पढ़ाई पूरी कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ ही वह संस्थान के पूर्व छात्रों (एलुमनी) के प्रतिष्ठित समुदाय का हिस्सा बन गए हैं।अक्षय ने अपनी इस सफलता की जानकारी साझा करते हुए इसे जीवन का बेहद यादगार और भावनात्मक पल बताया। उन्होंने कहा कि कभी जिस सपने को पूरा करना मुश्किल लगता था, वह आज साकार हो गया है।
तीन वर्षों का यह सफर उनके लिए सीखने, अनुभव हासिल करने और व्यक्तिगत विकास का महत्वपूर्ण दौर रहा।इस खुशी के मौके पर अक्षय ने अपने दिवंगत पिता को भावुक शब्दों में याद किया। अपनी मां सहित धर्मपत्नी पल्लवी, बच्चों, परिवार के सदस्यों और मित्रों का भी आभार व्यक्त किया। हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से शिक्षा पूरी करना अक्षय के लिए न केवल एक शैक्षणिक उपलब्धि है, बल्कि उनके वर्षों के समर्पण और दृढ़ संकल्प का भी परिणाम है। उनकी इस सफलता पर परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
महत्वपूर्ण उपलब्धि की हासिल
तीन वर्षों का यह सफर उनके लिए सीखने, अनुभव हासिल करने और व्यक्तिगत विकास का महत्वपूर्ण दौर रहा हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से शिक्षा पूरी करना अक्षय के लिए न केवल एक शैक्षणिक उपलब्धि है, बल्कि उनके वर्षों के समर्पण और दृढ़ संकल्प का भी परिणाम है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
