होमगार्ड के दो जवान संभालेंगे ट्रैफिक की कमान

By: Nov 14th, 2026 12:55 am

जाम से कराहते कांगू बाजार को मिली राहत, अब मनमाने ढंग से पार्क नहीं होंगी गाडिय़ां

निजी संवाददाता – कांगू
कांगू बाजार में लग रहे जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर पुलिस चौकी धनेटा के प्रभारी टीम सहित कांगू पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों के साथ बैठक की और जाम लगने के कारणों का निरीक्षण भी किया। पुलिस विभाग ने स्थानीय दुकानदारों के साथ विचार सांझा करते हुए बाजार में खरीददारी और अन्य कामों के लिए आए लोगों के लिए पार्किंग व्यवस्था करने बारे चर्चा की और दुकानदारों से इस बारे सुझाव भी मांगे। गौर रहे कि पिछले दिनों कांगू बाजार में लगे जाम की खबरें समाचार पत्रों में प्रकाशित होने उपरांत पुलिस विभाग हरकत में आया और स्थानीय दुकानदारों के साथ पुलिस चौकी धनेटा के प्रभारी देवा नंद ने टीम सहित बैठक की। इस संदर्भ में दुकानदारों ने पुलिस को सुझाव दिया कि सडक़ के दोनों किनारों पर सफेद पट्टी का निशान लगाया जाए। चौकी प्रभारी धनेटा देवानंद ने बताया कि जल्द ही बेतरतीव पार्क किए वाहनों पर शिकंजा कसा जाएगा।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर कांगू में पुलिस चौकी धनेटा के प्रभारी देवानंद के साथ मालग पंचायत उपप्रधान पंडित देश राज, हंस राज, राजेंद्र कटोच, मनोज कुमार, रमेश चंद, सुखदेव कुमार आदि ने भाग लिया।

जवानों की तैनाती पर दुकानदारों कहा थैंक्स
पुलिस विभाग द्वारा कांगू में यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के लिए दो होमगार्ड के जवान सुरजीत कुमार व तिलक राज को वैकल्पिक व्यवस्था वहाल करने के लिए तैनात किया है। कांगू में पिछले दिनों लग रहे जाम से आम जनता की निजात दिलवाते हुए पुलिस विभाग पूरी मुस्तैदी दिखा रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ठाकुर का इस सराहनीय कदम के लिए आभार व्यक्त किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App