ब्लाइंड एशिया कप फाइनल में बवाल; बिना खेले पाकिस्तान चैंपियन, जानिए कारण
पाकिस्तानी अधिकारी ने लिया फैसला
अवॉर्ड सेरेमनी में नहीं गई भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम
एजेंसियां— ढाका
भारत और पाक के बीच क्रिकेट का विवाद अब ब्लाइंड क्रिकेट तक पहुंच गया है। ढाका में खेले जाने वाले मेंस एशिया कप फॉर द ब्लाइंड का फाइनल बारिश के कारण नहीं हो सका। इसके बावजूद पाकिस्तान को टूर्नामेंट का विजेता घोषित कर दिया गया। इसके विरोध में भारतीय टीम ने ट्रॉफी सेरेमनी का बहिष्कार किया।
भारतीय टीम का कहना है कि जब फाइनल मुकाबला खेला ही नहीं गया, तो पाक को अकेले विजेता घोषित करना गलत है। टीम का आरोप है कि वल्र्ड ब्लाइंड क्रिकेट के अध्यक्ष और पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख सुल्तान शाह ने डब्ल्यूबीसीसी की टेक्निकल कमेटी के संयुक्त विजेता घोषित करने के फैसले को पलट दिया। इसके बाद मैच रेफरी को भी यही फैसला सुनाने के लिए मजबूर होना पड़ा। क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया के महासचिव शैलेंद्र ने कहा कि जब तक यह विवाद नहीं सुलझता, भारतीय टीम आगे पाकिस्तान के साथ कोई मैच नहीं खेलेगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
