खेतों में जमा हो रहा पानी, गेहूं की बिजाई बाधित

By: Nov 20th, 2026 12:55 am

नगरोटा सूरियां की ग्राम पंचायत सुगनाड़ा में सिंचाई पाइपलाइन में दो जगह लीकेज,आश्वासनों के सिवाय नहीं हुआ समाधान
निजी संवाददाता -नगरोटा सूरियां
जल शक्ति विभाग के उपमंडल नगरोटा सूरियां के अंतर्गत पंचायत सुगनाड़ा में सिंचाई व्यवस्था की बदहाली किसानों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। पंचायत के सिंचाई नलकूप नंबर.1 से किसानों के खेतों तक सिंचाई पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गई भूमिगत पाइपलाइन दो स्थानों से लीक हो रही है। इसके चलते एक ओर खेतों में लगातार पानी जमा होकर दलदल बन रहा हैए वहीं दूसरी ओर हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। पाइपलाइन की लीकेज के कारण प्रभावित भूमि पर किसान गेहूं की फसल की बिजाई भी नहीं कर पा रहे हैं। इस समस्या को लेकर स्थानीय किसान एवं अपंग पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बताया कि पाइपलाइन में लीकेज की समस्या काफी लंबे समय से बनी हुई है।

उन्होंने इस संबंध में स्थानीय कनिष्ठ अभियंता तथा सहायक अभियंता सहित विभागीय कार्यालय में कई बार लिखित रूप में शिकायत की है। इसके बावजूद आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि हर बार उन्हें आश्वासन तो मिलता हैए लेकिन मौके पर पाइपलाइन की मरम्मत अथवा उसे बदलने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। महेंद्र सिंह ने बताया कि गेहूं की बिजाई का सीजन शुरू हो चुका है और यदि विभाग समय रहते क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को बदल देता है तो किसानों को काफी राहत मिल सकती है। लेकिन लीकेज के कारण खेतों में पानी भरने से कृषि योग्य भूमि का बड़ा हिस्सा दलदल में तब्दील हो गया है। इससे न केवल फसल की बिजाई प्रभावित हो रही हैए बल्कि सिंचाई जल भी लगातार बर्बाद हो रहा है।

मुख्यमंत्री और कृषि.सिंचाई मंत्री से लगाई गुहार
अपनी इस गंभीर समस्या को लेकर अपंग पूर्व सैनिक एवं किसान महेंद्र सिंह ने तपोवन में विधानसभा सत्र के दौरान मौजूद मुख्यमंत्रीए कृषि मंत्रीए सिंचाई मंत्री तथा जल शक्ति विभाग के उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि इस मामले का कड़ा संज्ञान लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को पाइपलाइन की लीकेज तत्काल ठीक करवाने के निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि एक किसान और पूर्व सैनिक होने के नाते उन्हें उम्मीद है कि समाचार पत्र के माध्यम से उठाई गई उनकी जायज मांग सरकार और विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंचेगी तथा उन्हें बार.बार कार्यालयों के चक्कर लगाने और आश्वासनों का इंतजार करने से निजात मिलेगी। अब देखना यह है कि विभाग गेहूं की बिजाई का समय निकलने से पहले इस समस्या का समाधान कर किसानों को राहत दिला पाता है या नहीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App