कांगड़ा फोर्ट में विश्व धरोहर सप्ताह शुरू
चित्रकला प्रतियोगिता में होनहारों ने दिखाई प्रतिभा, जतिन ने जीता प्रथम पुरस्कार
जिला संवाददाता -कांगड़ा
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के तत्वाधान में गुरुवार को ऐतिहासिक कांगड़ा किले में सप्ताह भर चलने वाले श्विश्व धरोहर सप्ताह 2026 समारोह का भव्य उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर नसीब सिंह राणा वीर चक्र विजेता। 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान ब्रिगेडियर राणा सीमा पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए कई गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें लापता घोषित कर दिया गया था। अदम्य साहस का परिचय देते हुएए वे गंभीर चोटों के बावजूद दो महीने बाद जीवित पाए गए। उनकी इस असाधारण वीरता के लिए उन्हें श्वीर चक्र से अलंकृत किया गया। विशिष्ट अतिथि अमर देवी कटोच, स्वर्गीय मानद कैप्टन फकीर चंद कटोच सेना मेडलद्ध की धर्मपत्नी व धु्रव डोगरा उप निदेशक मेरा युवा भारत कांगड़ा को सम्मानित किया गया।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण शिमला मंडल की अधीक्षण पुरातत्वविद् केए काबुई तथा एएसआई के अन्य अधिकारियों की मेजबानी में आयोजित इस कार्यक्रम में स्मारक विरासत को सहेजने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया गया। इस अवसर पर कांगड़ा के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया और पारंपरिक नृत्य, गीत एवं नाटकों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता की मनमोहक प्रस्तुति दी। गौरवशाली विरासत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम पुरस्कार जतिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुराना कांगड़ा, द्वितीय पुरस्कार अमिषी जीएवी पब्लिक स्कूल व तृतीय पुरस्कार सेजल महर्षि पब्लिक स्कूल ने हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार तन्वी सेंट जेम्स पब्लिक स्कूल कांगड़ा को हासिल हुआ।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
