मर्जी से नहीं बेच सकेंगे पटाखे
घुमरावीं के एसडीएम ने तय की जगह, कड़ी नजर रखेगा प्रशासन
स्टाफ रिपोर्टर-घुमारवीं
दीपावली पर पटाखों की दुकानें लगाने के लिए अब मनमर्जी नहीं चलेगी। घुमारवीं उपमंडल में पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन ने 11 स्थान निर्धारित किए हैं। इनमें घुमारवीं तहसील के सात और उपतहसील भराड़ी के चार स्थान शामिल हैं। निर्धारित स्थलों के अलावा कहीं भी पटाखों की दुकानें नहीं लगाई जा सकेंगी। एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित स्थलों के अलावा पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से घुमारवीं तहसील के अंतर्गत मेला ग्राउंड घुमारवीं, टिकरी हेलीपैड, घुमारवीं पुल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के पास, पंचायत घर घुमारवीं, गुग्गा मंदिर ग्राउंड अवधानीघाट, कुठेड़ा में पनोह पुल के समीप तथा घुमानी चौक कंदरौर को पटाखों की बिक्री के लिए चिन्हित किया गया है।
वहीं, उपतहसील भराड़ी के अंतर्गत होमगार्ड कैंपस भराड़ी के समीप, बाड़ा-द-घाट चौक, डंगार में शिव मंदिर के समीप और दधोल पुल के समीप पटाखों की दुकानें लगाने के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। एसडीएम अभिषेक बरवाल ने तहसीलदार घुमारवीं और नायब तहसीलदार भराड़ी को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में निर्धारित स्थलों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को सुनिश्चित करना होगा कि पटाखों की बिक्री तय स्थानों पर ही हो। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
अधिकारियों के जिम्मे निगरानी
एसडीएम अभिषेक बरवाल ने पटाखों की बिक्री व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी तहसीलदार घुमारवीं और नायब तहसीलदार भराड़ी को सौंपी है। दोनों अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में निर्धारित बिक्री स्थलों का निरीक्षण करेंगे। पटाखों की दुकानें तय स्थानों पर ही लगें, यह सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी होगी। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना भी करवानी होगी। नियमों की अवहेलना करने वाले दुकानदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने अधिकारियों को पूरी व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
यहां लगेंगी पटाखों की दुकानें:
घुमारवीं तहसील: 7 स्थान
-मेला ग्राउंड घुमारवीं
-टिकरी हेलीपैड
-घुमारवीं पुल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के पास
-पंचायत घर घुमारवीं
-गुग्गा मंदिर ग्राउंड अवधानीघाट
-पनोह पुल के समीप, कुठेड़ा
-घुमानी चौक कंदरौर
उपतहसील भराड़ी: 4 स्थान
-होमगार्ड कैंपस भराड़ी के समीप
-बाड़ा-द-घाट चौक
-शिव मंदिर के समीपए डंगार
-दधोल पुल के समीप
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
