खाकी की चाह में युवाओं ने बहाया पसीना

By: Nov 15th, 2026 12:55 am

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तीसरे दिन पुरुष और महिला अभ्यर्थियों ने दिखाया दमखम, शारीरिक दक्षता परीक्षा में लिया हिस्सा
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2026 की प्रक्रिया लगातार जारी है। शनिवार को पुलिस लाइन बाशिंग में भर्ती के तीसरे दिन पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों ने शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में हिस्सा लिया। इस दौरान भर्ती में शामिल होने पहुंचे युवाओं ने अपनी शारीरिक क्षमता और दमखम का प्रदर्शन किया। भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के निर्धारित शारीरिक मानकों की जांच की गई। इसके साथ ही शारीरिक दक्षता परीक्षा के माध्यम से उनकी फिटनेस और शारीरिक क्षमता को परखा गया। परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह से ही अभ्यर्थियों का पुलिस लाइन बाशिंग पहुंचना शुरू हो गया था। पुरुष और महिला अभ्यर्थियों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विभिन्न चरणों में परीक्षण किया गया। पुलिस कांस्टेबल बनने का सपना लेकर पहुंचे युवाओं में भर्ती को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

अभ्यर्थियों ने निर्धारित मानकों के अनुरूप परीक्षा में भाग लिया। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस विभाग की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। जिला पुलिस कुल्लू की ओर से भर्ती प्रक्रिया की सभी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि निर्धारित नियमों के अनुसार परीक्षा संपन्न करवाई जा सके। उल्लेखनीय है कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती युवाओं के लिए प्रदेश पुलिस बल में सेवाएं देने का अवसर है। ऐसे में बड़ी संख्या में युवा इस भर्ती प्रक्रिया में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पुलिस लाइन बाशिंग में तीसरे दिन भी पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। आगामी दिनों में भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App