आईटीआई में फ्री ड्राइविंग सीखेगी हिमाचल की नारी शक्ति
अब औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में महिलाओं को फ्री में ड्राइविंग सिखाई जाएगी। इसके लिए हिमाचल सरकार की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। जल्द ही आईटीआई को भी गाडि़यां मिल जाएंगी, जिसके बाद महिलाओं को ड्राइविंग सिखाना शुरू कर दी जाएगी। महिलाओं को दो घंटे की ट्रेनिंग दी जाएगी। ऐसे में प्रदेश में होने वाले सड़क हादसों में भी कमी आएगी। वहीं महिलाएं भी इससे आत्मनिर्भर हो सकेगी। तकनीकि शिक्षा मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया था कि आईपीएच, हैल्थ, लोक निर्माण विभाग व शिक्षा विभागों में अपनी तय सीमा पूरी कर चुके वाहनों को सरकारी आईटीआई में भेजा जाएगा, ताकि यहां पर इन वाहनों को प्रयोग में लाकर युवाआें को बेहतर बनाया जा सके।
इसी के तहत अब महिलाओं को भी ड्राइविंग सीखाने को प्रोपोजल बनाया गया है। शाम के समय दो घंटे महिलाओं को ड्राइविंग सीखाई जाएगी। इसके लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। पहले महिलाओं को खुद को आईटीआई में रजिस्ट्रर करवाना होगा। इसके बाद ही वे इस सुविधा का लाभ ले पाएंगी। वहीं आईटीआई में मोटर मैकेनिक का कोर्स करने वाले युवाआें को भी वाहनों के साथ ज्यादा समय गुजारने का मौका मिलेगा, जिससे कि उनके स्किल भी सुधार आएगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
