जल्द भरें जेबीटी के 1225 पद
जेबीटी के स्वीकृत 1225 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने को लेकर जेबीटी डीएलएड संयुक्त मोर्चा ने आवाज बुलंद की है। मोर्चाके संयोजक विनीत शर्मा सहित विनोद कुमार, रमेश कुमार, कृष्णा देवी, संजय कुमार, मीना देवी, कांता देवी, साहिल, सुरेश कुमार, विनय कुमार, सुरभि व नवीन कुमार का कहना है कि सरकार द्वारा जेबीटी के 1225 पदों को भरने के लिए बीते वर्ष हरी झंडी दे दी थी, लेकिन अभी तक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है, जिससे नौकरी के इंतजार के बैठे हजारों जेबीटी अभ्यर्थी निराश है। उन्होंने कहा कि जेबीटी का प्रशिक्षण इस उम्मीद के साथ किया था कि प्रशिक्षण पूरा करते ही स्कूलों में सेवा करने का मौका मिलेगा, लेकिन प्रशिक्षण के 10 वर्ष बाद जेबीटी प्रशिक्षुओं को सरकार नौकरी नहीं दे पाई है।
उन्होंने सरकार से मांग उठाई है कि जेबीटी के स्वीकृत 1225 पदों को 50-50 प्रतिशत बैच के कमीशन के तहत भरने के लिए यथाशीघ्र प्रक्रिया शुरू करें। इसके अलावा उन्होंने ने कहा कि जेबीटी के 617 पदों को भरने के लिए 12 मई 2019 को कमीशन हो चुका है, लेकिन बीएड धारकों को जेबीटी कमीशन में बैठने के लिए अस्थाई राहत मिलने के बाद वह भी लटकी हुई है। उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय में आगामी चार नवंबर को सुनवाई। इसमें प्रदेश के हजारों जेबीटी अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि कोर्ट द्वारा जेबीटी के पक्ष में फैसला सुनाया जाएगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
