नगर निगम चुनावों को चर्चा, चंडीगढ़ भाजपा ने बैठक के दौरान तैयारियों पर किया मंथन
चंडीगढ़, 26 जून(ब्यूरो)
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री चंडीगढ़ में पंजाब के प्रभारी राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, संगठन मंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर एवं रामवीर भट्टी, महापौर रविकांत शर्मा सहित प्रदेश अधिकारियों पार्षदों, जिला अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों, महामंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने एक्चुअल और वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री चंडीगढ़ के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया तथा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना काल के दौरान किए गए
सेवा ही संगठन कार्य के लिए धन्यवाद दिया तथा उन्हें प्रोत्साहित किया। दुष्यंत गौतम ने कार्यकर्ताओं से दिसंबर माह में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के बारे में भी चर्चा की और चुनाव में जाने से पहले करने वाली तैयारियों के बारे में चर्चा की। इस दौरान अरुण सूद ने चंडीगढ़ नगर निगम के आगामी चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं से चुनावी कार्यों में जुट जाने का आह्वान किया तथा चुनाव के प्रबंधन पर भी चर्चा की।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App