एचपीटीयू बीटेक के अंतिम सत्र का परिणाम घोषित, ओवरऑल परीक्षा परिणाम 99.21 प्रतिशत

By: Jul 21st, 2021 12:05 am

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक आठवें सत्र के आठ विषयों का परिणाम घोषित किया है। बीटेक के आठ विषयों का ओवरऑल परीक्षा परिणाम 99.21 प्रतिशत रहा है। तकनीकी विवि ने पहली बार ईआरपी के माध्यम से भी परीक्षा परिणाम घोषित किया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो राजेंद्र गुलेरिया ने बताया कि बीटेक के सिविल इंजीनियरिंग का 98.57, मेकेनिकल इंजीनियरिंग का 99.64, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग का 100, कम्प्यूटर सांईस एंड इंजीनियरिंग का 98.97, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का 100, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग का भी 100, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग का 96 और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का 100 प्रतिशत परिणाम रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App