120 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र बांटे

By: Jul 25th, 2021 12:45 am

स्टाफ रिपोर्टर- संतोषगढ़
नगर संतोषगढ़ में शनिवार को हिमाचल प्रदेश वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने लगभग 50 लाख की लागत से नगर में होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। वहीं उन्होंने नगर के सभी वार्डो के जरूरतमंद लोगों को नगर के सामुदायिक केंद्र में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत करीब 2 करोड़ 22 लाख की राशि से बनने वाले घरों के निर्माण हेतु नगर परिषद संतोखगढ़ के 120 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इससे पहले 201 घरों का निर्माण प्रगति पर है जिसमे 104 लोगों के घरों का निर्माण पूरा हो चुका है।

इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह, नगर भाजपा अध्यक्ष सुभाष सैनी, भजन सिंह मान, केडी शर्मा, नगर परिषद अध्यक्षा निर्मला देवी, रजनीश चब्बा, संदीप पहेश, किरण , संतोख सिंह सैनी,पार्षद अंजू वाला, दर्शन सिंह, राजेश कु मार,लक्ष्मण सैनी, सुदर्शन पूरी, शादी लाल,परमेश ,नानक चन्द पहेश,अंकित कौशल, संदीप कुमार, मदन लाल शर्मा, आदित्य पाठक, वरुण ठाकुर , हरजिंदर, जसविंद्र, किरन, संजीव वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App