दशहरा का आयोजन करें, देवी-देवता भी बुुलाएं

By: Sep 14th, 2021 12:22 am

जनाक्रोश रैली में कांगे्रस नेताओं ने भेदभाव पर घेरी सरकार, विकास कार्य ठप होने पर तीखे तेवर, एकजुटता पर जोर देने से ही हारेगी भाजपा

कार्यालय संवाददाता-कुल्लू
जिला मुख्यालय कुल्लू में कांग्रेस की जनआक्रोश रैली हुई। इस रैली में जहां बढ़ती महंगाई,कर्मचारियों, किसान-बागबानों से अन्याय सहित तमाम जनविरोधी मुद्दों को लेकर कांगे्रस के दिग्गज नेताओं ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा। वहीं, आगामी लोकसभा उपचुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। जनआक्रोश रैली में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर, शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह, कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं ने प्रदेश सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर कांग्रेस के निशाने पर रहे। इससे पहले कुल्लू कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गांव से आए युवा मंडलों, महिला मंडलों ने फूलमालाओं के साथ सभी नेताओं का जोरदार स्वागत किया। कुल्लू के प्रदर्शनी मैदान में कांग्रेस की जनआक्रोश रैली का पंडाल सजा हुआ था। खास यह बात रही है कि शेरे ए कुल्लू के नाम से जाने जाने वाले लाल चंद प्रार्थी द्वारा रोपे गए मोहनी के वृक्ष के नीचे पंडाल सजाकर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को घेरा। कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने सबसे पहले जनआक्रोश में पहुंचे शीर्ष नेतृत्व का स्वागत किया।

उन्होंने इस दौरान कहा कि यह नेतृत्व ही कांग्रेस को मजबूत करेगा। वहीं, उन्होंने कुल्लू में हुई जनआक्रोश रैली पहली रैली है। यहां पर जितनी भी भीड़ पहुंची। यह अपने खर्चे पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि यही लोगों की भीड़ आने वाले समय में कांग्रेस को और मजबूत करेगी। वहीं, कुल्लू विधानसभा को मॉडल विधानसभा बनाने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि कुल्लू में जो विकास हुआ है वह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन है। उन्होंने कहा कि जबसे भाजपा सरकार सत्ता में आई है, सारा विकास कार्य ठप पड़ा है। उधर ,जन आक्रोश रैली में पूर्व बागबानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने भी सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे वायदे करते हैं। जिसका खमियाजा सरकार प्रदेश की जनता भुगत रही है। किसान-बागबान आज उत्पादों दाम नहीं मिलने से त्रस्त है। उधर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उधर, जिला परिषद कुल्लू के पूर्व में रहे अध्यक्ष सेस राम चौधरी ने कहा कि देश महंगाई की मार झेल रहा है। लेकिन केंद्र के साथ-साथ प्रदेश सरकार सोई हुई है। उधर, नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपालकृष्ण महंत ने कहा कि विधायक सुंदर सिंह ठाकुर शक्तिमान लीडर है। उन्होंने कहा कि कुल्लू के मुद्दों को विधानसभा में जोर-शोर से उठाते हैं। वे विकास को लेकर हमेशा सक्रिय रहते हैं। वे हमेशा प्रयासरत रहते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App