नितिन शर्मा होंगे युवा मोर्चा के महामंत्री

By: May 15th, 2022 12:55 am

पांवटा साहिब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जाएंगे 2100 कार्यकर्ता

कार्यालय संवाददाता-पांवटा साहिब
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब की एक विशेष बैठक शनिवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में चरणजीत चौधरी ने बताया कि जून माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिमला संसदीय क्षेत्र में युवा मोर्चा रैली के लिए आज से तैयारी का उदघोष हो गया है। चरणजीत चौधरी ने बताया कि पांवटा साहिब मंडल से लगभग 2100 युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जाएंगे। इसके लिए युवा मोर्चा ने बैठकों के लिए रूपरेखा बना ली है। बैठक में पांवटा साहिब विस को सात जोनों में बांटा गया है।

चरणजीत चौधरी ने युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब का बैठक में विस्तार किया। जिसमें नितिन शर्मा दिघाली को युवा मोर्चा महामंत्री, सुदेश कुमार खोदरी माजरी, तरणजीत गिल बातामंडी, अभिषेक अग्रवाल बद्रीपुर को उपाध्यक्ष, रविंद्र कुमार गोरखूवाला, हिमांशु राठौर किशनपुरा, सुखविंद्र कोटड़ी ब्यास को कोषाध्यक्ष, सोनू चौधरी केदारपुर को आईटी सेल संयोजक युवा मोर्चा, सरवन कुमार ब्यास, प्रदीप कुमार गोजर, विजय शर्मा नघेता को कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। बैठक में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, महामंत्री सुनील चौधरी, संदीप तोमर, युवा मोर्चा मंडल प्रभारी रोहित चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App