वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता से मिला प्रतिनिधिमंडल
घुमारवीं। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ घुमारवीं इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान मस्त राम शर्मा की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता मनोज पुरी से मिला। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के जिलाध्यक्ष तिलक राज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों से संबंधित कुछ मांगों को उनके समक्ष रखा। संघ की मुख्य मांगों में तकनीकी कर्मचारियों के पुष्टिकरण, सुरक्षा उपकरण, देय भत्ते आदि शामिल थी। संघ सदस्य ने बताया कि कुछ मांगों को मौके पर ही मान लिया गया तथा लंबित मांगों को दो हफ्तों के भीतर पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया। प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रधान प्रवीण कुमार, मंडल सचिव रजत शर्मा, सहसचिव मनोज व उपमंडल बरठीं के प्रधान संजय कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App