चिंतपूर्णी में लिफ्ट से दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु

By: Jan 30th, 2023 12:18 am

मंदिर में जोरों शोरों से चल रहा लिफ्ट अपग्रेडेशन का काम, बुजुर्गों-दिव्यांगों को मिलेगी सुविधा

सुधीर चौधरी-ऊना
धार्मिक स्थल मां छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में जल्द श्रद्धालुओं को लिफ्ट की सुविधा मिल पाएगी। मंदिर में लिफ्ट अपग्रेडेशन का कार्य जोरों शोरों से चल रहा है। तीन-चार दिन में लिफ्ट पूरी तरह से इंस्टाल कर दी जाएगी। बुजुर्ग व दिव्यांग श्रद्धालुओं को दोबारा लिफ्ट सुविधा मिल पाएगी। लिफ्ट अपग्रेडेशन कार्य चलने के चलते इन दिनों दिव्यांग व बुजुर्ग श्रद्धालुओं को सीढिय़ों के रास्ते ही मंदिर तक पहुंचना पड़ रहा है। जिसके चलते इन श्रद्धालुओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर प्रशासन लिफ्ट अपग्रेडेशन कार्य को जल्द मुकम्मल करवाने में पूरी तरह से जुटा हुआ है। मंदिर प्रशासन का दावा है कि तीन से चार दिन में कार्य समाप्त कर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लिफ्ट शुरु कर दी जाएगी। मंदिर प्रशासन द्वारा यह लिफ्ट वर्ष 2000 में शुरु की थी।

अब यह लिफ्ट ऑफ बीट हो चुकी है। रिपेयर के लिए इसके स्पेयर पार्टस भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे। जिसके चलते मंदिर न्यास द्वारा इस लिफ्ट को बदलने का निर्णय लिया था। अब इस लिफ्ट के स्थान पर नई लिफ्ट लगाई जा रही है। जिस पर 12 लाख रुपए का खर्च किया जा रहा है। वहीं इसमें एक वर्ष की मेंटेनेस कॉस्ट भी शामिल हैं। चिंतपूर्णी में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु शीश नवाने पहुंचते है। वहीं कई दिव्यांग व बुजुर्ग श्रद्धालु में मंदिर में दर्शनों के लिए आते है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि लिफ्ट अपग्र्रेडेशन का काम जोरों शोरों से चला हुआ है। तीन-चार दिन में लिफ्ट लगा दी जाएगी। इसके बाद लिफ्ट को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुरु कर दिया जाएगा। तब तक श्रद्धालु सीढिय़ों व अन्य रास्तों के जरिए मंदिर पहुंच सकते हैं। चिंतपूर्णी मंदिर अधिकारी बलबंत सिंह ने बताया कि मंदिर में लिफ्ट अपग्रेडेशन का कार्य चला हुआ है। जल्द लिफ्ट इंस्टाल कर दी जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। लिफ्ट का कार्य चलने के कारण इन दिनों श्रद्धालु सीढिय़ों के जरिए मंदिर तक पहुंच रहे है। (एचडीएम)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App