तुलसी राम को मिला एक्सीलेंस अवार्ड
पर्यटन निगम में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए विभिन्न संस्थाओं ने किया सम्मानित
कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अंतर्गत होटल लेक व्यू बिलासपुर के मैनेजर तुलसी राम ठाकुर को हिमाचल रेनबो स्टार क्लब, लाडली फाउंडेशन एवं सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच ने पर्यटन विभाग में बेहतरीन सेवाएं देने हेतु हिमाचल एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया। जिला मुख्यालय बिलासपुर में लाडली फाउंडेशन के उपाध्यक्ष शिप्रा गौतम, हिमाचल रेनबो स्टार क्लब के प्रधान अजय कौशल, सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर पंडित सत्यदेव शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पंवर ने होटल लेक व्यू बिलासपुर के मैनेजर तुलसी राम ठाकुर को पर्यटन विभाग में बेहतरीन सेवाएं देने हेतु प्रशस्ति पत्र एवं हिमाचली टोपी, शॉल एवं शक्तिपीठ माता श्री नैना देवी जी से लाई चुनरी देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि तुलसी राम ठाकुर पिछले 39 वर्षों से हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
तुलसीराम ठाकुर जिला हमीरपुर, जिला मंडी एवं जिला बिलासपुर के डीडीओ भी हैं, जो दिन रात हिमाचल प्रदेश टूरिज्म कारपोरेशन को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सक्रिय कार्य कर रहे हैं। तुलसीराम ठाकुर ने हिमाचल के इतिहास में पहली बार डोर टू डोर कैटरिंग शुरू की तथा घर-घर जाकर टूरिज्म कारपोरेशन की बेहतरीन सेवाएं जनता को उपलब्ध करवाई। इसके अलावा हिमाचल में होटल लेक व्यू को 24 घंटे पर्यटकों के लिए खोलने के लिए पूरे प्रदेश का पहला होटल बनाया जो 24 घंटे पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान कर रहा है। होटल लेक व्यू को घाटे से उभर कर प्रॉफिट में लेकर आए। तुलसीराम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. राजीव कुमार की दिशा निर्देश पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं कर देने हेतु हमेशा तत्पर हैं। लाडली फाउंडेशन, हिमाचल रेनबो स्टार क्लब व सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच द्वारा तुलसीराम ठाकुर को सम्मानित करने हेतु पर्यटन विभाग के कर्मचारीयों में खुशी का माहौल है। इस मौके पर गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

