पंचायत चुनाव… रोस्टर जारी, बीडीसी की लिस्ट भी आई
सिरमौर में आठ पंचायत समिति के चेयरमैन और वार्ड सदस्यों के आरक्षण का रोस्टर जारी
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नाहन
जिला सिरमौर के आठ पंचायत समिति के अध्यक्षों व बीडीसी के सभी आठ ब्लॉक के आरक्षण की अधिसूचना उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने सोमवार को जारी कर दी। पंचायत समिति के अध्यक्षों की यदि बात करें तो पंचायत समिति नाहन, पंचायत समिति शिलाई व पंचायत समिति तिलोरधार के चेयरमैन के पद को अनारक्षित रखा गया है। पंचायत समिति पांवटा साहिब के चेयरमैन का पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित रखी गई है। पंचायत समिति राजगढ़ व पंचायत समिति ददाहू के चेयरमैन की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रखी गई है। इसके अलावा पंचायत समिति संगड़ाह अनुसूचित जाति के लिए, जबकि बीडीसी पच्छाद को महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। पंचायत समिति के सदस्यों के आरक्षण की यदि बात करें तो जिला प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के तहत विकास खंड राजगढ़ के पंचायत समिति सदस्य पद वार्ड नंबर एक कोटी पधोग, वार्ड नंबर तीन नेहरटी बघोट, वार्ड नंबर पांच दाहन, वार्ड नंबर नौ काथली भरण को अनारक्षित रखा गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर दो शाया सनौरा, वार्ड नंबर सात दीदग, वार्ड नंबर 13 राणाघाट को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड नंबर चार हाब्बन, वार्ड नंबर छह बोहल टालिया, वार्ड नंबर आठ भूईरा, वार्ड नंबर 10 टिक्कर को महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। वार्ड नंबर 11 करगाणु, वार्ड नंबर 12 शिलांजी, वार्ड नंबर 14 कडोली दोची व वार्ड नंबर 15 देवठी मझगांव को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा विकास खंड ददाहू के वार्ड नंबर एक कमलाड़, वार्ड नंबर दो नेहरस्वार, वार्ड नंबर तीन पराड़ा, वार्ड नंबर 12 भरोग बनेड़ी व वार्ड नंबर 15 थाना कसोगा को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड नंबर चार पनार, वार्ड नंबर छह खालाक्यार, वार्ड नंबर नौ भाटगढ़ को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखा गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर पांच ददाहू, वार्ड नंबर 11 छछेती, वार्ड नंबर 13 कांडो कांसर, वार्ड नंबर 14 बिरला को अनारक्षित रखा गया है। वार्ड नंबर सात खूड़ द्राबिल, वार्ड नंबर आठ छोऊ भोगर, वार्ड नंबर 10 जामूकोटी को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। पंचायत समिति पच्छाद के अंतर्गत वार्ड नंबर एक वासनी, वार्ड नंबर सात सिरमौरी मंदिर व वार्ड नंबर 13 डिलमन को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। वार्ड नंबर दो लाना भल्टा, वार्ड नंबर पांच बजगा, वार्ड नंबर सात सुरला जनोट, वार्ड नंबर 10 बनी बखोली, वार्ड नंबर 15 कोटला बरोग को महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। वार्ड नंबर तीन मानगढ़, वार्ड नंबर 11 नैनाटिक्कर व वार्ड नंबर 14 नारग को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखा गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर चार लानाबांका, वार्ड नंबर छह सराहां, वार्ड नंबर आठ काटली, वार्ड नंबर 12 बाग पशोग को अनारक्षित रखा गया है।
वार्ड नंबर चार हाब्बन, वार्ड नंबर छह बोहल टालिया, वार्ड नंबर आठ भूईरा, वार्ड नंबर 10 टिक्कर महिला के लिए आरक्षित होंगे। पंचायत समिति संगड़ाह के वार्ड सदस्यों के आरक्षण के तहत वार्ड नंबर एक नौहराधार, वार्ड नंबर नौ सैंज, वार्ड नंबर 12 लाना पालर व वार्ड नंबर 14 भाटन भुजोंड महिला के लिए आरक्षित रखे गए हैं। वार्ड नंबर दो चाडऩा, वार्ड नंबर चार भवाई, वार्ड नंबर 10 रजाना को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखा गया है। वार्ड नंबर तीन भराड़ी वार्ड नंबर पांच गेहल, वार्ड नंबर सात सताहन व वार्ड नंबर 15 लानाचेता अनारक्षित किए गए हैं। वार्ड नंबर छह बड़ोल अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर आठ दानाघाटों, वार्ड नंबर 11 रेडली व वार्ड नंबर 13 चोकर को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा विकास खंड शिलाई के पंचायत समिति के सदस्यों के पदों के आरक्षण के तहत वार्ड नंबर एक जरवा जुनेली, वार्ड नंबर 12 कोटा पाब को अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर दो अजरोली, वार्ड नंबर तीन कोटीबौंच, वार्ड नंबर पांच झकांडो, वार्ड नंबर छह कांडो भटनौल, वार्ड नंबर आठ बालीकोटी को अनारक्षित रखा गया है। वार्ड नंबर चार रास्त, वार्ड नंबर नौ ग्वाली, वार्ड नंबर 13 बकरास को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर सात बांदली, वार्ड नंबर 10 शिलाई, वार्ड नंबर 11 कुंहट, वार्ड नंबर 14 मिल्लाह को महिला वर्ग के लिए, जबकि वार्ड नंबर 15 नाया पंजोड़ को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। पंचायत समिति नाहन के वार्ड सदस्यों के आरक्षण में वार्ड नंबर एक नेहली धीड़ा, वार्ड नंबर छह विक्रमबाग, वार्ड नंबर 12 बनेठी को महिला, वार्ड नंबर दो रामाधौण, वार्ड नंबर सात कालाअंब, वार्ड नंबर 11 नावणी को अनारक्षित, वार्ड नंबर तीन बनकला, वार्ड नंबर 14 नाहन व वार्ड नंबर 15 आमवाला सैनवाला को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर चार नलका को अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड नंबर पांच सतीवाला, वार्ड नंबर 10 कौलावालाभूड़ को अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड नंबर आठ त्रिलोकपुर को अनुसूचित जनजाति, वार्ड नंबर नौ बर्मापापड़ी अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर 11 सुरला अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित रखा गया है।
पंचायत समिति पांवटा साहिब के अंतर्गत वार्ड नंबर एक बनोर, वार्ड नंबर 10 डोबरी सालवाला, वार्ड नंबर 34 भाटांवाली को अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर दो नघेता, वार्ड नंबर तीन गोजर अडायन, वार्ड नंबर नौ गोरखूवाला, वार्ड नंबर 12 शिवपुर, वार्ड नंबर 13 फूलपुर, वार्ड नंबर 16 अजौली, वार्ड नंबर 19 जामलीवाला, वार्ड नंबर 20 कुंडियों, वार्ड नंबर 25 हरिपुरखोल, वार्ड नंबर 26 सैनवाला मुबारिकपुर, वार्ड नंबर 27 माजरा, वार्ड नंबर 32 पीपलीवाला को महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। वार्ड नंबर चार बड़ाना, वार्ड नंबर पांच राजपुर, वार्ड नंबर छह डांडा, वार्ड नंबर को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर सात भंगानी, वार्ड नंबर नौ मानपुर देवड़ा, वार्ड नंबर 11 मुगलावाला करतारपुर, वार्ड नंबर 14 कुंजा, वार्ड नंबर 17 अमरकोट, वार्ड नंबर 18 बद्रीपुर, वार्ड नंबर 23 धौलाकुआं, वार्ड नंबर 28 मेलियों, वार्ड नंबर 29 मिश्रवाला, वार्ड-30 क्यारदा, वार्ड नंबर 31 पुरुवाला, वार्ड नंबर 33 पातलियों अनारक्षित रखे गए हैं। वार्ड नंबर 15 निहालगढ़, वार्ड नंबर 24 कोलर अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड नंबर 21 व्यास, वार्ड नंबर 22 रामपुर भारापुर व वार्ड नंबर 35 बहराल अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।
पंचायत समिति तिलोरधार के वार्ड सदस्यों के आरक्षण के तहत वार्ड नंबर एक जामना, वार्ड नंबर दो कांडो च्योग, वार्ड नंबर 11 शखोली व वार्ड नंबर 14 सतौन को अनारक्षित रखा गया है। वार्ड नंबर तीन शरली मानपुर को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड नंबर चार ठोंठा जाखल, वार्ड नंबर सात दुगाना, वार्ड-आठ शमाहं पमता, वार्ड नंबर नौ कमरऊ को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड नंबर पांच टिटियाना, वार्ड नंबर 13 भजौन व वार्ड नंबर 15 पौका को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड-छह शिला अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड-10 कांटीमश्वा, वार्ड-12 चांदनी को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

